डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आरटीओ विभाग में दलालों का बोलबाला मोटी कमीशन कि करते हैं वसूली

बिना फिजिकल टेस्ट व परीक्षा पास के ही मिल जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

डिंडोरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय के चंद्र विजय कॉलेज के पास स्थित आरटीओ कार्यालय में दलालों का बोलबाला है, जहां जिले भर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे दर्जनों आवेदकों को दलालों के चंगुल में फंसकर मोटी कमीशन देना पड़ रहा है,जिसके बाद ही लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस मिल पाता है। सूत्रों की माने तो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर दलालों के माध्यम से बिना फिजिकल टेस्ट वा बिना परीक्षा पास किए ही लोगों को लाइसेंस बांटे जाते जाते हैं। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं। नियमानुसार आवेदन के बाद छः माह के लिए लर्निंग लाइसेंस की शुल्क ₹270 रूपए निर्धारित होती है, तो वहीं 6 माह बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ₹774 रूपए का शुल्क शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। बावजूद मनमानी पूर्वक दलाल पैसे लेकर ड्राइविंग लाइसेंस को बनवा रहे हैं, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं, और कार्यवाही की मांग की गई है।

  • तीन हजार में बनता है ड्राइविंग लाइसेंस।

जिले में आरटीओ विभाग पर दलाल इस कदर हावी है कि आवेदकों से मनमानी पूर्वक मोटी रकम की वसूली करते हैं और बिना टेस्ट पास के ही लाइसेंस दे दिया जाता है।बताया गया कि दलालों के माध्यम से ₹3000 से अधिक की राशि ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर ले ली जाती है और बिना फिजिकल टेस्ट व परीक्षा पास किए ही परमानेंट लाइसेंस जारी कर दिया जाता है, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि बिना फिजिकल टेस्ट व बिना परीक्षा पास के ही लाइसेंस जारी कर रहे हैं,जबकि पर्याप्त अनुभव कुछ आवेदकों के पास नहीं रहती,बावजूद पैसे की शह पर कुछ दलाल सक्रिय होकर कार्यों को करवा रहे हैं। गौरतलब है कि शासन द्वारा लाइसेंस के नाम पर लगभग 1000 रुपए कि शुल्क का निर्धारण किया गया है, लेकिन यहां तीन गुने के पैसे वसूल कर मनमानी की जा रही है, जिस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page