अपनी मजदूरी के इंतजार में बैठे हैं रेलवे के श्रमिक।

रेलवे के आदेश की अवहेलना कर रहा पेटी कांट्रेक्टर।
जबलपुर-लॉकडाउन के पीरियड की सैलरी ना मिलने से परेशान रेलवे के श्रमिकों ने आज कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और अपनी शिकायतों से प्रशासन को अवगत कराया। पश्चिम मध्य रेल मंडल के यह श्रमिक डायनेमिक सर्विसेज कोलकाता कंपनी के पेटी ठेकेदार मिराज खान के विरुद्ध शिकायत लेकर आए थे। मजदूरों का कहना था कि रेल विभाग का आदेश है कि लाकडाउन पीरियड में भी मजदूरों को सैलरी दी जाए लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई सैलरी नहीं दी गई है। अप्रैल माह के पीएफ का पैसा कट गया है परंतु सैलरी नहीं मिली। जबकि दूसरे अन्य जोन में लॉकडाउन पीरियड की सैलरी दी जा चुकी है। ज्ञापन देने में हरेंद्र सिंह ठाकुर, बृजेश गुप्ता, विशेष मिश्रा, आदर्श शर्मा नरेश तिवारी के संग और भी मजदूर उपस्थित रहे।



