खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

MP में डीजल-पेट्रोल हुआ सस्ता : जनता जनार्दन ने कहा ऊंट के मुंह में जीरा


जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा देश एवं प्रदेश वासियो को दीवाली में थोड़ी सी राहत भरी खबर आ रही हैं। सरकारो द्वारा डीजल-पेट्रोल पर 4% वैट घटाया गया जिससे अब पेट्रोल 11.97 और डीजल 16.95 रुपए सस्ता हो जायेगा एवं आज रात 12 बजे से नई दरे लागू हों जायेगी, नई दरें केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी प्रदेश वासियो को बड़ी राहत दी है। सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 4-4% वैट घटाया गया है। केंद्र के एक्साइज और प्रदेश सरकार के वैट घटाने के बाद अब पेट्रोल 11.97 और डीजल 16.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। इसमें केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 6.27 और डीजल पर 12.50 रुपए घटाए हैं। वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पेट्रोल के दामों पर 5.70 और डीजल पर 4.45 रुपए लीटर की कमी की है। केंद्र सरकार द्वारा ड्यूटी घटाने के बाद 5 नवंबर की सुबह से ही प्रदेशभर में नई दरों पर ही पेट्रोल-डीजल का विक्रय होगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घटाई गई कीमतें 4-5 नवंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। यानी 5 नवंबर की रात से ही लोगों को एक लीटर पेट्रोल 106.96 रुपए और डीजल 91.04 रुपए प्रति लीटर पर मिलने लगेगा वही जब पेट्रोल डीज़ल के संबंध में किसानों से बात की गई तो वो अभी भी इन दरो से सहमत नहीं है। उनका कहना है। हमारा गेहूँ-धान आज भी लगभग 1975 के आस पास सरकार खरीद रही हैं। जबकि हमारी लागत कई गुना बड़ गई है। वही प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स भी सरकार के द्वारा दी गई राहत से संतुष्ट नहीं है। घरेलू एवं कामकाजी महिलाएं भी इस राहत से संतुष्ट नहीं है। सभी वर्गों के लोगों का केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रति रोष बड़ता ही जा रहा है। अभी केन्द्र एवं राज्य सरकारो को डीज़ल पेट्रोल में जनता को और राहत देने की आवश्यकता है। वही रसोई गैस सिलेंडर में भी देश की महिलाओ को राहत देने की आवश्यकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page