जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगेः ताहिर

जबलपुर दर्पण। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने पूर्व पार्षद सैयद ताहिर अली को नगर निगम में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नगर निगम में महापौर के भाजपा में जाने के बाद और लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुई इस नियुक्ति को राज्यसभा सांसद और नगर कांग्रेस की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
सैयद ताहिर अली ने नगर निगम में प्रतिनिधि नियुक्त होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह श्री तंखा और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। नगर निगम में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
’26 सालों का अनुभव…’
गौरतलब है की ताहिर अली छात्र राजनीति के दौर से ही जुड़े हुए हैं। ताहिर बीते 26 वर्षों से राजनीति में सक्रिय है। छात्र संघ, एन.एस.यू.आई. युवक कांग्रेस, युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस तक, उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया है। वही मोतीलाल नेहरू वार्ड से उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा और जीता। पिछले चुनाव में आरक्षण के फेर में उलझ कर चुनाव नहीं लड़ पाए। लेकिन अब श्री तंखा ने उनको अपना प्रतिनिधि बनाकर नगर निगम भेजा है।
सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियाँ

  1. विगत 26 वर्षों से छात्रों व युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में संघर्षरत रहते हुए छात्र हितों की लड़ाई लड़ी।
  2. महासचिव – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ;कांग्रेसद्ध 1998-99
  3. नगर महासचिव – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ;कांग्रेसद्ध 1999-2001
  4. नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन 2001-2003
  5. प्रदेश सचिव – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस 2003 से 2004
  6. प्रदेश सचिव – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस 2004 अप्रैल से 2008 तक ।
  7. लोकसभा महासचिव – जबलपुर युवक कांग्रेस जून 2011 से जुलाई 2013
  8. पूर्व प्रदेश महासचिव – मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस में 2013 से 2020 तक ।
  9. पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद व सचेतक नगर निगम जबलपुर ;2014 से 2022 तक l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page