बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर।

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर।
15 मार्च मानकुंवर बाई कॉलेज में आयोजित कैरियर अवसर मेला।
जबलपुर। कोरोनावायरस के चलते पैदा हुई बेरोजगारी और दूसरी समस्याओं के समाधान के लिए, प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है।
सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक कैरियर अवसर मेले का आयोजन मान कुंवर बाई शासकीय स्वशासी कला और वाणिज्य महिला महाविद्यालय में किया जा रहा है।
मेले के संरक्षक और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट डॉ उमेश के सिंह निर्देशक स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, मान कुंवर बाई कॉलेज की प्राचार्या और उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त संचालक डॉ लीला भलावी, संभागीय समन्वयक डॉ अरुण शुक्ला स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शक योजना प्रभारी डॉ सुलेखा मिश्रा और डीपी स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ डॉ राज लक्ष्मी त्रिपाठी जिला नोडल अधिकारी के संयुक्त तत्वधान में इस मेले का आयोजन किया जाएगा और इस मेले में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक छात्र छात्राओं को और उम्मीदवारों को भेजी गई है। जो भी पंजीकृत उम्मीदवार हैं। वह सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मांग कुंवर बाई कॉलेज के प्रांगण में पहुंचकर मेले का लाभ उठा सकते हैं। इस केंपस ड्राइव में 18 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, मुंबई मदर्सन सुमी, एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, शिव शक्ति बायोटेक, अमेज़न ग्रुप, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस, एसबीआई कार्ड, तिकोना ब्रॉडबैंड, रिलायंस ग्रुप, संवेदना ग्रुप जैसे बड़े संस्थान शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र ,अपडेट रिज्यूम और निश्चित गणवेश में आना जरूरी है। उम्मीदवारों से इस अवसर पर समय पर पहुंचकर अवसर का लाभ लेने की अपील की गई है।



