मदनमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति-पत्नी सहित 08 सटोरिये पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मदनमहल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र का निगरानी सुदा बदमाश एवं कुख्यात सटोरिया जिसके विरूद्ध थाना मदन में 58 अपराध हत्या का प्रयास, लूट,बम्बबाजी,अवैध वसूली,आर्म्स एक्ट, मारपीट के तथा 20 अपराध थाना गढा में नकबजनी,मारपीट, विफोस्टक पदार्थ एंव जुआ-सट्टा के पंजीबद्ध है। एकता चौक गंगासागर,अकबर का बाड़ा का निवासी सूरज पटेल उर्फ फिरोज तथा फिरोज की पत्नी फातिमा बी बडे पैमाने पर सट्टा लिखते है।घर की ओर जाने वाली गली में सट्टा लिखाने हेतु आने जाने वालों की लाइन लगी रहती है। थाना प्रभारी मदनमहल के नेतृत्व में पुलिस लाइन जबलपुर की टीम एंव थाना स्टाफ के द्वारा दबिश दी गयी,सटोरियों में भगदड़ मच गयी,घेराबंदी कर सट्टा लिख रहे सूरज पटेल उर्फ फिरोज एंव सूरज की पत्नी फातिमा बी तथा नीरज साहू, विनय बर्मन, हुसैन खान, राजेश केशरवानी, राकेश श्रीवास्तव,राहुल पटेल को पकड़ा गया कब्जे से नगदी 8 हजार 400 रूपये एंव लाखों के हिसाब किताब कि सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध थाना मदन महल में सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये शांति बनाये रखने के लिये फाईन बाउण्ड ओवर भी कराया गया है,बंध -पत्र का उल्लघंन करने पर 122 जा.फौ. कार्यवाही करते हुये कार्यपालिक दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया जो विचाराधीन है।



