जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभिनंदन संघ के आह्वान पर प्रदेश में मोबाइल बंद करके विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया ! शक्ति भवन जबलपुर मुख्यालय में एवं पूरे प्रदेश सहित विद्युत कर्मियों ने सुबह पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं प्रबंधन का असहयोग करते हुए दिनभर कार्य नहीं किया! सरकार को आगाह किया है कि 7 सूत्री मांगों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए अन्यथा पूरे प्रदेश में 04 अक्टूबर को अंधेरा छा जाएगा जिसके जिम्मेदारी संपूर्ण प्रशासन एवं प्रबंधन की होगी! आज ग्वालियर मैं क्षेत्रीय कार्यकारिणी ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया एवं चर्चा करते हुए मांग कि सात सूत्री मांगों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए! महासचिव मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ विकास शुक्ला ने बताया है कि यह आज का आंदोलन पूरे प्रदेश में सफल रहा , मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के बार-बार अनुरोध एवं पूर्व में जून माह में किए गए आंदोलन के फलस्वरूप हुई बैठक में लिखित आश्वासन के बाद भी आज दिनांक तक मांगों के निराकरण न होने से पूरे प्रदेश में विद्युत कर्मी आक्रोशित हैं ! संघ के हड़ताल की आगामी कार्य योजना के अनुसार आंदोलन के लिए मध्य प्रदेश के विद्युत कर्मी पूर्ण रूप से तैयार हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page