जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वस्थ्यता से सम्रद्धि की ओर चले कदम


जबलपुर ।
ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सुबह 8 बजे से  फिट इंडिया को लेकर साइकिल रेश के साथ फ्रीडम रन का आयोजन हुये । सिहोरा नगर के योग गुरु योगेंद श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहें अभियान के अंतर्गत  फिट इंडिया अभियान के तहत नेहरू युवा केंद के  तत्वावधान में  मप्र के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वस्थता से समृद्धि की ओर एक कदम लक्ष्य को  दृष्टिगत रखते हुए फ्रीडम रन का आयोजन सुबह 8 बजे से मंझौली बाय पास खुदावल रोड पर एक किलोमीटर के दायरे में किया गया । वहीँ तलाड़ ग्राम पंचायत में फ्रीडम रेस व साइकिल रेस का आयोजन किया गया । दीपक साहू ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में छात्र – छात्राओं में प्रतिभा को लेकर भारत सरकार हमेशा से ही कार्यक्रम चलाते आ रही हैं जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र से सलिल यादव,योग गुरु योगेंद्र श्रीवास्तव, दीपक साहू के साथ सुधीर अवस्थी,राम कुमार यादव,प्रमोद ठाकुर के अलावा सिहोरा पुलिस थाने के शिन्तु कुमार ,कृष्णा कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार गर्ग व आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद  आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page