अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 104 वर्षीय महिला का हुआ सम्मान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समनापुर अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजीटोला निवासी सौ वर्षीय महिला का सम्मान किया गया, सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्रीय जनपद सदस्य जय सिंह मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के तत्वावधान में वरिष्ठ वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बताया गया कि सम्मान समारोह के बाद सभी वृद्ध जनों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर किया गया। सम्मान समारोह में शामिल वृद्धजनो के चिकित्सक परिवार से डाक्टर रमेश मरावी, डाक्टर अजय राज, डाक्टर धनराज सिंह, डाक्टर सुरेश मरावी एवं उनके सहयोगियों द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सभी वृद्धों को सम्मान किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल वृद्धजनों में मुन्नूलाल शुक्ला, संरक्षक पेंशनर एसोसिएशन विनोद अवधिया, कार्यकारी अध्यक्ष आर एस ठाकुर, सचिव आर एन दीक्षित, सीताराम नामदेव, जी पी मिश्रा, यू डी बड़गैयां, शंकरलाल साहू, पी सी चौरसिया, राजेन्द्र ठाकुर विख अध्यक्ष, तिवारी, श्री मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अन्य उपस्थित रहे।



