रद्दी चौकी में पुनर्स्थापित होगा शहीद अब्दुल हमीद का स्तंभ

जबलपुर दर्पण । स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रद्दी चौकी से हटाए गए शहीद अब्दुल हमीद के स्तंभ को पुनः स्थापित किये जाने संबंधी एक पत्र राज्यसभा सांसद विवेक तंखा जी द्वारा महापौर श्री जगतबहादुर सिंह जी को प्रेषित किया गया था, उक्त पत्र को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी एवं तौफ़ीक़ चंकी द्वारा महापौर श्री जगतबहादुर सिंह को सौंपा गया, जिस पर तीव्र कार्यवाही करते हुए महापौर जी ने स्तंभ के पुनर्निर्माण हेतु उद्यान विभाग को आदेशित किया है।
ज्ञात हो कि गत वर्ष से स्तंभ को हटाए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आंदोलित है जिसके बाद महापौर जी द्वारा स्तंभ के पुनर्निर्माण के आदेश दिए गए हैं।युवा कांग्रेस के रिज़वान अली कोटी, आसिफ़ इक़बाल, शेख़ फारुख, तौफ़ीक़ चंकी, तारिक़ अंसारी, अदनान अंसारी,शफ़ी खान,एजाज अंसारी, फिज्जु खान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।



