पश्चिम विधानसभा में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हुआ कार्ड वितरण

जबलपुर दर्पण। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं कार्यालय नागपाल गार्डन में लाभार्थी कार्ड का वितरण श्री लेखराज सिंह मुन्ना द्वारा भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के हर वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे क्षेत्रीय जनों ने पहुंचकर योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन दिए थे साथ ही क्षेत्र की समस्याओं अवगत कराया था शिविर में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने हितग्राहियों को लाभ दिलाने अधिकारियो को निर्देशित किया था साथ ही क्षेत्रीय जनों को समस्यायों का निराकरण भी किया गया था। विकसित भारत संकल्प के शिविर में जिन लोगो ने आवेदन दिए थे उनके लाभार्थी कार्ड का वितरण विधायक कार्यालय से किया गया।
हितग्राहियों को संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन योजना कार्ड, उज्ज्वला योजना कार्ड आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, रजनीश यादव, कुंवरपाल सिंह, कौशल सूरी, शैलेंद्र सिंह, अतुल चौरसिया, राहुल खत्री, जीतू कटारे, राहुल साहू, मालती चौधरी, प्रिया संजय तिवारी, निशा संजय राठौर, लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, शारदा कुशवाहा, अजय तिवारी, हृदेश राजपूत, सुशील चोबे, दिलीप पटेल, संजय नाहतकर, लोचन साहू, सीमा सिंह, पूनम प्रसाद, सीमा चौहान आदि उपस्थित थे।



