पनागर थाना क्षेत्र के 8 सूदखोर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज,4 गिरफ्तार अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। पनागर थाना प्रभारी आर.के. सोनी से मिली जानकरी अनुसार मनोज कुमार पनागर ने लिखित शिकायत की कि वह किराना दुकान चलाता है। वर्ष 2013 में उसने कुछ रूपये उधार लिये थे, व्यापार में घाटा होने से और रूपये ब्याज पर उठाने पडे । उसने अपनी स्थित सुधारने के लिये कर्जा लिया था। लेकिन स्थिति सुधरने के बजाये और अधिक बिगड गयी। वर्ष 2016 में तबीयत खराब होने पर जबलपुर फिर लगभग 6 माह तक नागपुर में ईलाज कराया था। इलाज करवाने के दौरान उसके व्यापार की स्थिति और खराब हो गयीं तथा दवाईयों में काफी पैसा लग गया, जिसकी पूर्ति के लिये और ब्याज पर रूपये लिये। लगातार ब्याज भरते भरते उसकी और स्थिति बिगड़ती गयी। लाकडाउन होने पर व्यापार मे और घाटा होने पर परिवार वालो को कर्जे की बात बतायी। अपनी पत्नि के जेवर बेचकर उसने पुनः व्यापार शुरू किया, लेकिन ब्याज भरते-भरते उसका माल ज्यादा दिन न चल सका। 2 साल से वह जेैसे तैसे व्यपार चला रहा था कि 3 माह पूर्व फिर उसकी तबियत बिगड गयी, बीपी के कारण उसे लकवा लग गया लगभग 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, उसकी शारीरिक, मानसिक आर्थिक स्थित पूर्ण रूप से क्षीण हो गयी है, उसे सूदखोर लोग परेशान कर रहे है। उसने सभी सूदखोरों को मूलधन जितना ब्याज दे दिया है, कुछ सूदखोर उसे उसका मकान अपनेे नाम पर करने के लिये दबाव बना रहे हैं। उक्त शिकायत पर उपरोक्त 8 सूदखोरों के विरूद्ध ऋणियो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पजीबद्ध कर आरोपी अमित निगम, अरूण तिवारी, रोहित कुशवाहा, गुड्डू राय सभी निवासी पनागर को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।



