जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी के वीर सपूत के बलिदान को युवा मोर्चा ने किया नमन अर्पित की श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में रानी दुर्गावती मंडल अंतर्गत गुलौआ चौक गढ़ा में संस्कारधानी जबलपुर के वीर सपूत अमर बलिदानी संगीत सूर्यवंशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अपनी शोक संवेदनाएं जताई!!

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर के सपूत मड़ई वी एफ जे निवासी, पैरा मिलिट्री फोर्स के जांबाज सिपाही स्व संगीत सूर्यवंशी जी का लद्दाख में असमय निधन अत्यंत ही दुखदाई है ,केवल 27 वर्ष की अल्प आयु में देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का त्याग करके समूचे संस्काधानी और देश को गौरवान्वित किया है लेकिन उनके इस तरह से हमारे बीच से जाना अत्यंत दुखदाई है , मां भारती ने अपने प्रिय लाडले सपूत को अपने पास बुला लिया!!
स्व संगीत सूर्यवंशी जी का बलिदान सदैव ही समूची संस्कारधानी एवं देश के लोगों को और यहां के युवाओं को देश के प्रति त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करेगा! उनका जाना संस्कारधानी के हर युवा के लिए दुख का क्षण तो है लेकिन उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी को भी देश सेवा के लिए और मजबूती से संकल्प लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है!

श्रद्धांजलि सभा में हरीश ठाकुर,मंडल अध्यक्ष वैभव चौरसिया,अतुल चौरसिया,शरद विश्वकर्मा,अर्पित दुबे, युवराज यादव,विवेक सिंह, आयुष सिंह आर्यन मिश्रा, विनय कश्यप,अक्षत राठौर ,आकाश मिश्रा, राहुल ठाकुर, अजय रजक, निकेश बघेल, अतुल विश्वकर्मा, सागर साहू, साहिल नेमा, साहिल खान, मोहित पटेल आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page