जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंत्योदय ही अटल संदेश

यात्रियों की यात्रा शुभारंभ स्थल नरसिंहपुर पहुँचे प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल

जबलपुर दर्पण। अंत्योदय ही अटल संदेश यात्रा डॉ अनंत दुबे,ब्रजेश पटेल और उनके साथियों ने नरसिंहपुर के श्रीराम मंदिर से प्रारंभ की । प्रारंभिक स्थल पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल और विधायक जालिम सिंह पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा सहित शहर के हर कोई व्यक्ति और संस्थाओं ने यात्रियों का फूलमाला से अभिनन्दन किया । और खेरी नाका बायपास तक साइकिल चलाकर सहभागिता की । इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत धाकड़,अंशुल नेमा,रवि अग्रवाल, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे । ये सभी साइकिल यात्री विभिन्न पड़ाव पूरा करते हुए 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के दिल्ली में स्थित समाधि स्थल “सदैव अटल” पहुंचेंगे । यहाँ पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरसिंहपुर जिले की प्रसिद्ध चीचली का पात्र, नरसिंहपुर की माटी, गुड़, दाल और नरसिंग भगवान का चित्र भेंट करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page