अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े 21 वर्षीय युवक,पुलिस गिरफ्त मे

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बरेला क्षेत्र के परसवाड़ा कच्ची रोड पर गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक को मय गांजा सहित बरेला पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि दिनांक 29-10-22 की शाम गौर चौकी के अर्न्तगत परसवाड़ा कच्ची रोड पर गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे शुभम ठाकुर गोंड़ उम्र 21 वर्ष निवासी बरेली छपरा थाना बरगी को पकड़ा गया है।जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 11 हजार रूपये जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह उइके, प्रधान आरक्षक सोमनाथ अहिरवार, आरक्षक मुकेश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page