डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते से की मुलाकात

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते से पिछले दिनों मुलाकात कर समस्याओं का निदान करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण अंचलों में विभिन्न प्रकार की दैनिक समस्याएं अभी भी बनी हुई, शासन प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बाद भी दर्जनों गांवों में परेशानी अभी तक कायम है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलने पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न मांगों में मुख्य रूप से जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा से दो किलोमीटर दूर जंगल में स्थित आस्था का केंद्र बिहड़ धाम तक पक्की सड़क पहुंचाने सहित विद्युत व्यवस्था करवाने की मांग ग्रामीणों ने रखी है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते का युवा दबंग नेता के रूप में छवी बनी हुई है, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। मुलाकात के दौरान हर्ष ठाकुर, मोहन राजपूत, तान सिंह ठाकुर सहित लगभग एक दर्जन लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page