बीमारियों के चलते 60 वर्षीय महिला ने लगाई आग

रिपोर्ट विनोद उदेनिया खबर बटियागढ़ से। बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेनपुरा में वृद्ध महिला ने स्वयं को आग हवाले कर खुद को मारने की कोशिश की। परिजनों की जानकारी के अनुसार घायल महिला श्यामरानी अहिरवार पति रघुवीर उम्र 60 साल निवासी चेनपुरा घर पर अकेली थी परिवार के सभी लोग अपने अपने काम पर मजदूरी करने गए हुए थे। तभी महिला ने शुक्रवार के दिन में लगभग 11 बजे स्वयं के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली पड़ोस के लोगों द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई जब परिजन घर आये तो आग से जली महिला को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लेकर आए जहां पर डॉक्टर गर्वेश मोदी के द्वारा महिला का इलाज किया गया लेकिन महिला 60 प्रतिशत जल जाने से महिला की हालत गंभीर होने से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई।



