जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मित्र मिलन बैठक में ये भी संयोग था

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के आयुध निर्माणी संगठन की महत्वपूर्ण यूनिट जीआईएफ जबलपुर से सेवा निवर्त राजपत्रित अधिकारी ओ पी सिंह, प्रमोद दुबे, एस के सरकार, पी एन झा, गुरमुखदास एवं अनिल शुक्ला का अपने अपने कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए रिटायर्ड हुए, और आज एक दूसरे के प्रति विश्वास में बदल गया । संयोग से आर्मी ऑफीसर कर्नल सचिन शर्मा जो जीआईएफ में भी सुरक्षा अधिकारी के रूप में अपनी यादगार,सराहनीय सेवाएं दे चुके है, से आत्मीय मुलाकात होना बहुत सुखद संयोग बना। कर्नल सचिन शर्मा ने अपने रिटायर्ड अधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता जाहिर की और सखा मिलन के इस आत्मीय ग्रुप में सहर्ष शामिल हो गए। सभी ने हर्ष प्रकट करते हुए प्रमोद दुबे,ओ पी सिंह ने सचिन सर का अभिनन्दन किया। बैठक के इस क्रम में इंडियन कॉफी हाउस बिलहरी जबलपुर में बैठक आयोजित की गई जिसमें अपने साथी अनिल शुक्ला को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर ओ पी सिंह, प्रमोद कुमार दुबे, सचिन शर्मा, पी एन झा, गुरमुख दास, अनिल शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति रही वही एस के सरकार ने वीडियो कॉलिंग कर बधाई दी यह कार्यक्रम पी एन झा और गुरमुख दास के संयोजन में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page