हनुमान जी की रसोई संस्था ने नव वर्ष पर जरूरतमंदों और राहगीरों को भोजन किया वितरण

जबलपुर दर्पण। हनुमान जी की रसोई संस्था ने नव वर्ष के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए एक सराहनीय पहल की। संस्था द्वारा जरूरतमंदों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों एवं राहगीरों को पुलाव, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। यह वितरण प्रमुख स्थानों जैसे चण्डालभाटा, दीनदयाल, बस स्टेण्ड, नेमा हार्ट हास्पिटल के सामने और दमोहनाका स्थित हनुमान जी के मंदिर के सामने किया गया।
इस आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों और भक्तों का अपार सहयोग रहा, जिन्होंने इस नेक कार्य को संभव बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था की गतिविधियों में श्रीमती पार्वती दुबे, डॉ. अर्जित ताम्रकार, विवेक दुबे, डॉ. कार्तिक पटेल, प्रकाश रोहरा, धीरेन्द्र पाण्डेय, रजनी तिवारी, प्रीति हजारी, नीतू, संदीप, आशीष रजक, संजय पाण्डे, श्याम सुन्दर दुबे, मोना, कल्पेश, दीपांकर, सुनील, आर्यन, आरूल, और मोना प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हनुमान जी की रसोई संस्था द्वारा यह प्रयास समाज में प्यार और एकता का संदेश देने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को सहयोग और समर्थन देने का एक बेहतरीन उदाहरण है।



