पुराने थाना भवन का निरीक्षण कर क्षेत्रीय विधायक ने दिए दिशा निर्देश

उचेहरा।क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव ने उचेहरा के पुराना थाना भवन परिसर में लगाई चौपाल सुनी लोगों की समस्याएं ।जिनका निराकरण करने के लिए तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश।
इस मौके पर कृष्ण देव सिंह जूदेव पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक द्विवेदी मनोज शर्मा दुर्गा प्रसाद अग्रवाल राजेश अग्रवाल के अलावा सीएमओ शैलेंद्र प्रताप सिंह उपयंत्री आरबी त्रिपाठी मौजूद रहे।
बता दे कि चुनाव के समय क्षेत्रीय विधायक ने हर सप्ताह उचेहरा में चौपाल लगाने की बात कही थी जो आज का रूप रूप में परिणित हो रही है ।
बता दे कि उचेहरा का पुराना थाना भवन तोड़कर सोंदरीकरण के तहत एक विशाल शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा जिसमें जरूरतमंदों को को दुकान बनाकर आवंटित करने की योजना भी है।
क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह के प्रति सोमवार उचेहरा में चौपाल लगाने से जहां लोगों का मिलना जुलना हो रहा है वहीं कई तरह की समस्याओं का भी निर्धारण सहज भाव से ही हो जाता है।



