शनि धाम तिलवारा घाट में शनि महाराज को लगाया शताधिक व्यंजनों पकवानो भोग

जबलपुर दर्पण । शनि प्राकट्योत्सव महा महोत्सव में शनि धाम तिलवारा घाट में शनि महाराज की अति प्राचीन विग्रह का अनवरत तेल अभिषेक, शनि मंत्र जाप के साथ महाप्रसादी हुई ।श्री राधाकृष्ण श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक आचार्यों के व्दारा संपन्न हुई ।आज शनि जयंती के अवसर पर श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ बैठकी, महाभिषेक महाआरती ,नर्मदा मैया का दुग्धाभिषेक, रूद्राभिषेक, श्री शनि देव भगवान का महाभिषेक तेल, तिल, मलयगिरी चंदन, सुंगाधित इत्र , तीर्थ जल से कर षोणषोपचार पूजन अर्चन के पश्चात1008 कमल, जासौन, मोगरा, गुलाब, आक, सहित बंगलौर से आये विशेष पुष्पों से श्रृंगार किया ।
महाआरती के साथ वृंदावन से पधारे पंडितो के व्दारा निर्मित शताधिक पकवानों, खीर पूड़ी का महाभोग लगाया ।
आज 20 मई को श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ विश्राम , भंडारा, सायं 5 बजे से शनि महाअभिषेक, हवन पूजन क्षय अर्चन, महा आरती , संगीतमय सुन्दर कांड पाठ ,भजन संध्या होगी।
शनि प्राकट्योत्सव महा महोत्सव में पं. सतीशजी महाराज, नितिन भाटिया, संजय तिवारी ,पं. अनिल मिश्रा,अखिलेश सोनी,विध्येश भापकर, शुभम तिवारी, हितेश पटेल, सिद्धांत विनायक,विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी, गगन शर्मा, उमेश विश्वकर्मा,गणेश साहू , विजय पटेल, पट्टू उपरीते ,अशोक साहू , डॉ सचिन बुधौलिया,राजकुमार पटेल,मनीष साहू ,लक्ष्मण पटेल,ब्रजेश कुशवाह,विजय ठाकुर,प्रदीप साहू ,मनोज ठाकुर ,प्रहलाद बंसल,प्रवीण मज़ूमदार, मंजू केवट, गोलू बर्मन आदि कार्यकर्त्ताओं , हजारों श्रद्धालुओं ने शनि महाराज की पूजन अर्चन किया ।



