810 वे उर्स मुबारक के मौके पर फूलो के साथ चादर रवाना

जबलपुर। मध्यप्रदेश के हरदिल अजीज मुख्यमंत्री जनाब शिवराज सिंह चौहान साहब की जानिब से 810 वे उर्स मुबारक के मौके पर अकिदत के फूलो के साथ चादर शरीफ जनाबएस.के.मुदीन साहब,पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड मध्यप्रदेश,के द्वारा हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह मे पेश की एवम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन बुलंद दरवाजे पर किया गया जिसमे अब्दुल वहिद खान पूर्व प्रदेश महामंंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, हारुन खान जिला देहात अध्यक्ष अजमेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, तबरेज भाई, हाजी इरशाद, उबेस अंसारी, समसुल भाई, नसीम बेग, जहुर खान सोहेल सौदागर, मोईन खान, फरहद कुरैशी,डा.महबूब खान, मौहम्मद अशफाक राईन, एजाज खान,आदि सैकडो सर्मथक मौजूद रहे। चादर शरीफ खादीम जनाब नसीरुद्दीन चिश्ती उर्फ गुड्डू भाई की वकालत मे पेश की गई।



