जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनेकृविवि में गांधी जी एवं शास्त्री जी की मनाई जयंती

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. बी. शर्मा के निर्देशन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कृषि महाविद्यालय प्रांगण में विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, छात्रावास अधीक्षक एवं एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राओं के साथ ही कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कार्यों को प्रतिपादित किया गया। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में झाड़ू लगाकर, साफ-सफाई कर स्वच्छता को बनाए रखने हेतु संदेश दिया। साथ ही शपथ ली गई कि हम सभी विश्वविद्यालय परिसर पुरूष छात्रावास,कन्या छात्रावास खेलकूद प्रांगण एवं सार्वजनिक स्थानों व घर पर गंदगी नहीं करेंगे एवं साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्वच्छता दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. वी. शर्मा ने कहा कि हम सभी हमारे देश के प्रधानमंत्री के सपने एवं देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्श के साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जय-जवान,जय-किसान के नारे को बुलंद करने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर संकल्प के साथ कार्य करे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों द्वारा ‘‘क्लीन जेएनकेवीवी – ग्रीन जेएनकेवीवी‘‘ संदेश के माध्यम से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त एवं सदैव स्वच्छ रखने का प्रण भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page