जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास रोड पर भर पानी

जबलपुर दर्पण। नगर के बाहर निर्माण अधीन रिंग रोड में कैनाल के समीप ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इस ओवर ब्रिज के पास बरेला की तरफ रोड पर पानी भरा हुआ है इसके कारण लोगों को यहां पर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी वार्ड नंबर 4 के पार्षद श्रीमती पिंकी प्रीतम पटेल ने बताया कि निर्माण अधीन रोड के अधिकारियों द्वारा रोड के निर्माण के समय ओवर ब्रिज के पास वाली रोड ऊंची हो गई है इसके कारण बरेला की तरफ से जाने वाला पानी रोड पर ही भरा रहता है। इस रोड पर भरे हुए पानी की निकासी न होने के कारण रोड पर पानी का जमाव अधिक हो गया है जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को और ऑटो चालकों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय नागरिकों ने इस जगह पर रोड को ऊंचा कर और पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की है ताकि आने वाले समय में यहां पर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page