कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

एक दो एक दो पालीथीन को फेक दो नारों के साथ विशेष साप्ताहिक अभियान में किया श्रमदान

कटनी दर्पण। नगरपालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 की गतिविधियों से नागरिकों को अवगत कारनें हेतु रोजाना विभिन्न माध्यमों संवाद, गीत संगीत, नुक्कड नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाल पेंटिंग आदि गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों के मध्य पहुंचकर स्वच्छता के संदेश प्रसारित किये जा रहे है।  स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सुनील सिंह जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं प्रशासक  प्रियंक मिश्रा एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में  नागरिकों में स्वच्छता के लिए विशेष जिम्मेदारी का भाव स्थापित किये जाने तथा स्वच्छता से संबंधित जन अभियान की कडी में स्वस्थ्य और समृद्ध भारत बनानें की दिशा में आगे बढने के लिए साप्ताहिक मेगा इवेंट स्वच्छता संकल्प देश का, के तहत नगर में जनसहयोग के माध्यम से हर रविवार विशेष साप्ताहिक अभियान क्रियान्वित किया जाकर जल सा्रेतों एवं उसके आस पास के स्थलो की सफाई की जाकर अपशिष्ट को हटाया जा रहा है। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखनें एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों में स्वचछता की अलख जगाने के रोजाना प्रयास किये जा रहे है। 

नारों के साथ श्रमदान किया जाकर दिलाई गई स्वच्छता शपथ।

साप्ताहिक अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन के सदस्यों, स्वच्छता चेंपियन्स, निगम के अधिकारियों – कर्मचारियों तथा नियुक्त एजेंसी ओम सांई विजन टीम  सदस्यों के समूहिक सहयोग से स्वच्छता के नारे हम सब नें यह ठाना है कटनी को स्वच्छ बनाना है, सहित स्वच्छता के अन्य नारो के साथ  श्रमदान किया जाकर कटायेघाट एनीकट के पास घाट की सीढियों की सफाई, नदी एवं नदी के किनारे की चोई पूजन सामग्री, फूलमाला, मूर्ति एवं अन्य अपशिष्ठ की सफाई का कार्य किया जाकर अपशिष्ठ को बाहर निकाला गया।  

धाट स्थित एनीकट के पास नदी के किनारे की खरपतवार की कटाई की जाकर घाट के दूसरे ओर के पहुंच मार्ग तथा उपर मंदिर के पास के स्थल के कचरे, पन्नियांे, एवं वनभोज उपरान्त छोडी गई खाद्य एवं अन्य सामग्री के उठाव का कार्य किया जाकर कैरीबैग में एकत्रित किया जाकर जलस्रोतों की स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। अभियान के दौरान निकला एक वाहन कचरा एम.एस.डव्ल्यू प्लंाट भेजा गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 

श्रमदान के दौरान इनकी रही उपस्थिति

विशेष साप्ताहिक अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर इन काउन्सिल सदस्य गुला बेन, सर्वधर्म सेवा समिति अध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी, स्वर्णकार नवयुवक संघ अध्यक्ष अखिलेश गोलू सोनी, रमाकांत बॉबी सोनी, अंशुल गिन्नी सोनी, लक्ष्य सोनी बार्डस्ले स्कूल, राजेश परौहा, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारीगण जागेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, अश्विनी पाण्डय, एस.के. गर्ग, रवि हनोते, महेन्द्र सिंह परिहार, एम.एल.निगम, तेजभान सिंह, आलोक तिवारी, राकेश निगम सहित स्थानीय वार्ड दरोगा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता दूतों, नियुक्त एजेंसी के सदस्यों व स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page