जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अब शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग से ही जाएगी*

जबलपुर दर्पण। पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मण्डल में प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब निर्धारित मार्ग से चलाने का निर्णय किया गया है। दिनांक 07.12.2022 से 22.12.2022 की अवधि में गाड़ी संख्या 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग होकर ही गन्तव्य को जाएगी। अर्थात शक्ति पुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में इस अवधि में सिंगरौली, चौपन, गढ़वा रोड जंक्शन, बरकाकाना, चंद्रपुरा जंक्शन, कतरासगढ़ स्टेशन होकर जाएगी।यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page