छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विदेशी वस्तुओं को तोड़कर चीनी नक्शे सहित किया दहन

छतरपुर। स्वदेशी अभियान के तहत स्थानीय पत्रकार चौक पर सांकेतिक रूप से विदेशी वस्तुओं को तोड़कर उनका दहन किया गया । ज्ञात हो कि देश के लोग स्वदेशी उत्पाद के उपयोग करें इसके लिए जागरण की दृष्टि से लगातार विदेशी वस्तुओं को त्यागने एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में स्वदेशी अभियान के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर बस स्टेंड के पास स्थित पत्रकार चौक पर हाथों में तख्तियां लेकर शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए पहुंचे, कम लोगों की उपस्थिति में विदेशी वस्तुओं ( मुख्य रूप से चीनी उत्पादों ) को पहले पत्थरों से तोड़कर विरोध जताया तत्पश्चात चीन के नक्शे को आग के हवाले करते हुए चीनी उत्पादों का दहन किया । उक्त सांकेतिक प्रदर्शन में स्वदेशी अभियान के जिला संयोजक आशुतोष अरजरिया, सह जिला संयोजक धीरज भार्गव, जिला मीडिया प्रमुख मनेन्दु पहारिया, सह जिला मीडिया प्रमुख सौरभ तिवारी, समाजसेवी प्रवीण गुप्त, संदीप यादव, गोलू रावत, विष्णुशंकर चौबे, भोले साहू, केतन अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page