बुधवार को जिले भर में 6131 लोगों को लगा टीका

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोविड-19 टीकाकरण कल बुधवार शाम तक जिले में 6 हजार 131 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण में जनपद पंचायत अमरपुर में 614, जनपद पंचायत बजाग में 720, जनपद पंचायत डिंडौरी में 1300, जनपद पंचायत करंजिया में 600, जनपद पंचायत मेहंदवानी में 650, जनपद पंचायत समनापुर में 1063, जनपद पंचायत शहपुरा में 1184 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। सबसे ज्यादा टीकाकरण डिंडोरी जनपद में रिकॉर्ड किया गया। 08 सितम्बर के लिए जिले को 21 हजार 320 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। प्राप्त लक्ष्य के मुकाबले गुरूवार शाम 6ः00 बजे तक जिले में लगभग 28.76 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है, टीकाकरण प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ किया गया था। टीकाकरण में युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन भी शामिल हुए और उत्साह दिखाते सभी ने अपना टीकाकरण कराया है।



