जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मूर्ति महावीर ट्रस्ट में रूद्राभिषेक पूजन, नित्य नूतन श्रृंगार संपन्न

जबलपुर दर्पण। सावन के महीने में भगवान महादेव भोलेनाथ के पूजन अर्चन का विशेष महत्व है नर्मदा तट पर बसे जबलपुर में हर कंकड़ शंकर की परिकल्पना को साकार करते हुए बने हुए विशेष नर्मदेश्वर महादेव जगह जगह विराजमान है। लगभग डेढ़ सौ बस प्राचीन श्री मूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री ब्रिज में पूरे सावन माह में भगवान भोलेनाथ का नित नूतन श्रंगार होता है। आज भगवान भोलेनाथ का मेवों से श्रृंगार पंडित कमलेश जी महाराज ने किया इस अवसर पर डॉक्टर प्रकाश शर्मा ,सुधीर गुप्ता, हरि भाई जेठा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन कर सकल जगत के लिए आरोग्य सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page