चरगवॉ पुलिस के हत्थे चढ़े: 8 शराब कारोबारी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। चरगवॉ थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महगवॉ, कुलोन, बिजना, सिमरिया, दपकिया,कोहला,जमुनिया एवं बिछुआ में अवैध शराब बेचने की फिराक में हैं यदि तुरंत एक साथ दबिश दी जाती है तो सभी आरोपियों को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। थाना प्रभारी विनोद पाठक के द्वारा टीम गठित करते हुए एक साथ मुखबिर के बताए स्थानों पर दबिश देते हुए अवैध शराब बेचने हुए देते हुये अवैध 1-बहादुर पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मेहगवॉ से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त, 2-चेतराम लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कुलोन चरगवॉ को 10 लीटर कच्ची शराब जप्त, 3-कमलेश विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी बिजना चरगवॉ, 4-रामफल ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी सिमरिया चरगवॉ को 5 लीटर कच्ची शराब, 5-श्यामलाल ठाकुर उम्र 40 वर्ष को दपकिया चरगवॉ को 5 लीटर कच्ची शराब, 6- श्रीमति सुधा बाई गौड उम्र 40 वर्ष निवासी कोहला को 5 लीटर कच्ची शराब, 7- कैलाश राय उम्र 50 वर्ष निवासी जमुनिया चरगवॉ को 10 लीटर, 8-राजकुमार शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी बिछुआ को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना चरगवॉ मे प्रथक प्रथक धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूर्व के आपराधिक रिकार्ड्र को दष्टिगत रखते हुये कैलाश राय, कमलेश विश्वकर्मा,चेतराम लोधी एवं श्रीमति सुधा ठाकुर के विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत भी कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 8 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी चरगवॉ विनोद पाठक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, आरक्षक राजेश, संदीप, रोशन की सराहनीय भूमिका रही।



