रुकिए कहाँ जा रहे है…?

हटा । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसमे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त अमला रोको टोको अभियान के तहत कर्फ्यू का पालन कराने में जुटा हुआ है। इसी क्रम हटा एसडीएम गगन विशेन एवं एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन में तथा हटा टीआई मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन का अमला प्रमुख सार्वजनिक स्थानो पर तैनात रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने में जुटा हुआ है। हटा टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि सड़को पर निकल रहे लोगो को रोक कर टोक उनसे घर से बाहर निकलने की वजह पूछी जा रही है एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही हैं। इस दौरान बेवजह घूमते पाए जा रहे लोगो एवं कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाए जाने पर नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा, लोगो ने अपील करता हूं कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करे और घर पर ही रहे, सुरक्षित रहे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले, मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहे।



