खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य करने पर एलआईसी अभिकर्ता एक बार फिर हुए सम्मानित

मंडल कार्यालय जबलपुर में दिया गया अभिकर्ता को प्रशंसनीय पत्र

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जीवन बीमा निगम डिंडोरी के एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल को उत्कृष्ट कार्य करने पर एक बार फिर से वरिष्ठ जनों के द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर श्री चंदेल को सम्मानित किया गया है। सम्मान पत्र मिलने के बाद श्री चंदेल ने समस्त वरिष्ठ सम्मानीय, बीमाधारकों सहित शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जबलपुर के मंडल कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान 1st एमडीआरटी (USA) बनने के बाद वरिष्ठ कर्मचारियों के द्वारा सम्मानित किया गया है। एल आई सी के क्षेत्र में लगातार मिल रहे सम्मान के बाद श्री चंदेल ने भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए समस्त पोलिसी धारकों सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page