नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितम्बर को करेंगे स्वनिधि संवाद

नरसिगपुर।नरेन्द्र मोदी 9 सितम्बर को स्वनिधि संवाद के माध्यम से वर्चुअल कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स के साथ चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में कोविड- 19 की मुश्किल घंड़ी में प्रधानमंत्री स्व- निधि योजना में 1.15 लाख छोटे- छोटे व्यवसायिकों को व्यवसाय उन्नयन के लिए ऋण दिया गया। इन्हें कुल 115 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की गई। इस योजना में सिर्फ 3 हफ्ते में 8.78 लाख पंजीयन किये गये। मध्यप्रदेश देश में योजना के क्रियान्वयन में अव्वल है।मध्यप्रदेश के पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही कोरोना काल में कैसे हताशा से बचकर पुन: सफल व्यवसायिक के रूप में घर- गृहस्थी चलाने में सक्षम हुये, इसकी दास्तां वे प्रधानमंत्री श्री मोदी को सुनायेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्ट्रीट वेंडर्स का कार्य स्थल भी देखेंगे। इस बातचीत का प्रसारण किया जायेगा। बेवकॉस्ट के माध्यम से ही इसका प्रसारण होगा और फेसबुक, ट्वीटर जैसे माध्यम से ही इसे दिखाया जायेगा।  उल्लेखनीय है कि एक जून से शुरू पीएम स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश में 4 लाख पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र और वेंडर प्रमाण पत्र भी जारी किये गये हैं। कुल 2 लाख 40 हजार पात्र हितग्राहियों के आवेदन पोर्टल पर बैंकों के समक्ष प्रस्तुत किये जा चुके हैं। अब तक एक लाख 15 हजार हितग्राहियों को मंजूरी मिल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page