खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

आधुनिक भारत के निर्माण में अनमोल योगदान के लिए याद किए जाएंगे स्व.राजीव गांधी।

आधुनिक भारत के निर्माण में अनमोल योगदान के लिए याद किए जाएंगे स्व.राजीव गांधी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जबलपुर- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता होने के साथ-साथ गांधी परिवार की तरफ से कांग्रेस पार्टी और देश को कुशल नेतृत्व देने वाले वे एक सशक्त और आकर्षक छवि वाले राजनेता थे। उनकी लोकप्रियता के आगे, समकालीन लीन राजनेताओं की छवि फीकी थी। आज ही के दिन देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री एक षड्यंत्र का शिकार हो गए। देश आज भी उनकी कमी को महसूस कर रहा है।
उक्त उद्गार व्यक्त किए गए भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में।
जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने राजीव जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद
कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने, लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने और दो गज की दूरी का महत्व लोगों को समझाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, प्रवीण चौबे, कुंजीलाल गोंटिया, मधुपाल सेंगर, अतुल विश्वकर्मा, लेखराज गोंटिया, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page