डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस में जीत का जश्न तो हार को नहीं भुला पा रही भाजपा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है, तो वही भाजपा को मिली हार के बाद संगठन को गहरा झटका लगा है। जिला भाजपा संगठन में हार के मंथन करने का दौरा अभी तक जारी है, जबकि कांग्रेस में जश्न का माहौल बना हुआ है। कल गीधा ग्राम पंचायत में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूदेश परस्ते का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आखरी दम तक चली खींचातानी के बीच कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है, जहां लगभग सत्रह साल के बाद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार के बाद ज्योति प्रकाश धुर्वे ने क्षेत्र क्रमांक 01 के सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा में भितरघात होने की वजह से मिली हार के बाद धुर्वे समर्थकों ने बकायदा एक पत्र जारी कर भितरघात करने वालों के नाम लिखा पत्र राष्ट्रीय मंत्री को सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी की एक टीम भोपाल रवाना हो गई है। फिलहाल कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ता व उनके समर्थकों में भारी जश्न का माहौल बना हुआ है, इन दिनों गांव गांव में हर दिन उनके समर्थक स्वागत कार्यक्रम के आयोजन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page