छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

25 एम पी बटालियन ने बेस्ट एएनओ,कैडेटों को किया सम्मानित

जज्बा,साहस और कठिन परिश्रम से असंभव भी होता है संभव-कर्नल पाण्डेय

छतरपुर(मध्यप्रदेश)। छतरपुर शहर के पन्ना रोड स्थित 25 एम पी बटालियन एनसीसी छतरपुर में बुधवार को 2019-20 में स्टेट लेवल एनसीसी डे अवार्ड के लिए चयनित बटालियन के बेस्ट ए एन ओ और कैडेटों को गुरुवार को पुरस्कार राशि स्वरूप चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
       इस दौरान बटालियन कमान अधिकारी कर्नल एच सी पाण्डेय व सूबेदार मेजर राजकुमार द्वारा यूनिट लेवल पर बेस्ट एएनओ के लिए पाॅलीटेक्निक काॅलेज नौगांव के कैप्टन डी आर अहिरवार को पुरस्कार स्वरूप 9000 की चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं बेस्ट कैडिटों में ग्रुप लेवल बेस्ट कैडिट के लिए सीनियर डिवीजन में मदन साहू,जूनियर डिवीजन में मयंक नागर,जूनियर विंग में अनामिका सिंह को बीस-बीस हजार रुपये की चैक राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।यूनिट लेवल बेस्ट कैडेट के लिए बालस्वरूप पटेल,प्राची तिवारी,लोकनाथ पटेल, लवली प्रजापति को तीन -तीन हजार रुपये की चैक राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
   इस दौरान सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय ने बटालियन को गौरवान्वित करने वाले बेस्ट  कैडिटों और एएनओ की उपलब्धियों को सराहते हुए,शुभकामनायें दी।कैडिटों के भविष्य की उज्ज्वल कामना करते हुए, उन्होंने अपने संबोधन में कैडिटों को जज्बे,साहस और कठिन परिश्रम से प्रत्येक कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल करने का मूल मंत्र दिया।वहीं सम्मानित बेस्ट एएनओ,कैडेटों को उनके शुभचिंतकों द्वारा भी बधाई और शुभकामनायें दी जा रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page