उपचुनाव में प्रचार के दौरान कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले पर जताया विरोध

डिंडोरी ब्यूरो। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर उपचुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान उनके काफिले पर पत्थरों कुछ कथित लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया था। जिसे लेकर महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोषी साहू जी ने कहा कि कमलनाथ पर पत्थर फेंके जा रहें हैं,जिसकी महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी घोर निंदा करती है।ज्ञापन में उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के अनूपपुर दौरे के दौरान दिनांक 07.10.2020 को अनूपपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ का आगमन हुआ था, वो बैठक में भाग लेकर सड़क मार्ग से निकले ही थे और आमसभा स्थल की ओर रवाना हुए थे कि भाजपा कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कमलनाथ के काफिले पर पत्थर से हमला कर दिया गया जो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। महिला कांग्रेस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों पर भी संदेश जताते हुई कार्रवाई करने की मांग की गई है।



