तैयार हो रहा है बच्चों का कोविड-19 केयर सेंटर।

तैयार हो रहा है बच्चों का कोविड-19 केयर सेंटर
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दिए मंडला, कोतमा और अनुपपुर में ऑक्सीजन कंसंट्रेट
जबलपुर। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लेयर को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस महामारी की दूसरी लहर के दौरान जो समस्याएं सामने आई हैं। उससे सीख लेते हुए अब तीसरी लहर की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है। तीसरी लहर को देखते हुए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा व्यापक पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।
मंडला में बनाये जा रहे बच्चों के कोविड-19 केयर सेंटर के लिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये गये हैं। बच्चों को संभावित कोविड के खतरे से बचाव हेतु ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंडला के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।
इसी प्रकार उन्होंने पांच लाख बीस हजार रूपए की राशि अपनी सांसद निधि से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनुपपुर को बालक आश्रम कोतमा में संचालित हो रहे कोविड-19 केयर सेंटर हेतु ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हेतु प्रदान की।
एवं श्री तन्खा द्वारा अपनी सांसद निधि से पांच लाख बीस हजार रूपए की राशि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़, जिला अनुपपुर को भी उनकी आवश्यकता को देखते हुए प्रदान की।
श्री तन्खा द्वारा अब तक करीब एक करोड़ बावन लाख रूपए की राशि कोविड महामारी की रोकथाम हेतु उपकरणों की खरीदी के लिए प्रदान की जा चुकी है।



