जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक कर्मचारी के दो चुनाव आदेश होने से कर्मचारी असमंजस में

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एक कर्मचारी के दो-दो आदेष होने से कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिर एक ही दिन में दो ड्यूटि कैसे करें। जहां एक तरफ कर्मचारियों को मध्य प्रदेष विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान अधिकारियों की नियुक्ति का आदेष प्राप्त हुआ है जिसका दूसरा प्रषिक्षण 07/11/2023 को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक एवं दोपहर 02ः00बजे से सांय 05ः00बजे तक है। वहीं कुछ कर्मचारियों को मत पत्रों के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक दिवस समय प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विधालय जबलपुर मे कर्मचारियों की ड्यूटि लगाई लयी है ऐसे में द्वितीय प्रषिक्षण एवं मत पत्रो के माध्यम से मतदान की ड्यूटि एक ही दिन में कैसे की जा सकती है।संघ ने बताया कि दरअसल जिन हेडमास्टरों, षिक्षकों, जनषिक्षकों एवं बी.ए.सी की ड्यूटि लगाई गई है ये जानते हुए भी एक ही कर्मचारियों के नाम दो-दो जगह दे रहे हैं जिससे भ्रम की उपस्थिति बन रही है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ ही रटर्निग अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, रऊफ खान, गुडविन चार्ल्स, एनोस विक्टर, विनोद सिंह, फिलिफ अन्थोनी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुधीर अवधिया, सुधीर पावेल, एस.बी.रजक आदि ने कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जबलपुर से मांग की है कि जिन कर्मचारियों के दो-दो आदेष हो गए हैं या जिन की एक ही दिन में प्रषिक्षण एवं मतपत्रोें के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ड्यूटि लगी है उनकी एक ड्यूटि आदेष निरस्त किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page