अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
परियट डेम की झाड़ियों में जुआ फड़ पर खमरिया पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के छापे से मची भगदड़

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि परियट डेम के पास झाड़ियों में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया पुलिस द्वारा दबिश दी गई जहां जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर सभी ने अपने नाम सुरेश अनमोले,उदय सिंह ठाकुर, राजीव मेहतो,सुशील कुमार पनका,सुरेश कुमार जाटव,दीपक जाटव,शुभम यादव,अतुल उर्फ प्रभात यादव,मोहित कुमार खोइ्रया,रवि कुमार बताये जुआरियों के फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 82 हजार 740 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



