रोड न होने से किसान परेशान

गाडरवारा। समीपी चीचली विकासखण्ड के ग्राम सीरेगांव से मोटे हार महगवां मार्ग जर्जर होने के चलते किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम के युवा जगदीश राजपूत ने बताया की ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते उक्त मार्ग से किसानों को खेतों में आवागमन के लिए बहुत दिक्कतें आती है ।गांव के किसान कृषि सबंधित कार्य के लिए वाहनों से भी नही जा पाते । बरसात के मौसम में तो स्तिथि और भयावह हो जाती है एवं इस मार्ग से निकलना दुभर हो जाता है जिससे कृषि कार्य प्रभावित होता है। इस समस्या से कई बार ग्राम पंचायत को अवगत करा चुके है लेकिन पंचायत द्वारा तत्सबन्ध में कोई ध्यान नही दिया जा रहा जिसके चलते ग्रामवासी परेशान हैं। ग्राम के राजकुमार राजपूत, प्रकाश राजपूत, दिनेश राजपूत ,आनंद कुशवाहा, गुलाब सिंह कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा ,शिवम श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव ,रामगोविंद राजपूत, मुनीराम राजपूत, राम जी राजपूत ने प्रशासन से मांग की है कि तत्सबन्ध में सार्थक पहल करके जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराएं।



