सेवा दल ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष किया ध्वज वंदन

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर सभी प्रदेश एवं जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण का निर्देश दिया गया था। इसी कड़ी में जबलपुर कांग्रेस सेवादल द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देश पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश यादव जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी ग्रामीण सेवा दल अध्यक्ष शिव कुमार नामदेव मीनाक्षी स्वामी जितेंद्र यादव यतेंद्र सोनी राकेश चक्रवर्ती उमेश पटेल महेश मिश्रा राजकुमार झारिया शिवम महोबिया संजय तिवारी रीना विश्वकर्मा गुप्ता आदि सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर एवं वंदे मातरम गीत झंडा वंदन गीत तथा राष्ट्रगान गाकर ध्वज वंदन किया।



