डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मीडिया की आवाज को दबाने में लगा महाराष्ट्र सरकार

- प्रेस क्लब डिंडोरी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों प्रेस क्लब डिंडोरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मीडिया के चौथे स्तंभ को महाराष्ट्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है,रिपब्लिक टीवी के editor-in-chief अर्णब गोस्वामी को पुलिस बल पूर्वक किसी मुलजिम की तरह पकड़ कर ले गई,जिससे मीडिया जगत दुखी है,पुलिस की इस कार्यवाही को बदले की कार्यवाही बताया गया है। ज्ञापन के दौरान जिले भर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कलेक्टर से मिल महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।



