अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश के चलते,युवक पर चाकू से हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाने से मिली जानकारी अनुसार धनराज चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी रविदास मंदिर के पास मरघटाई रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेलदारी का काम करता है दिनाक 19-7-22 की रात लगभग 9 बजे वह एवं उसके चाचा मंगल दोनों कमल होटल के सामने रविदास मंदिर के पास खड़े थे।

तभी घर के सामने रहने वाला अमरदीप चौधरी एवं नितेश चौधरी पुरानी रंजिश के चलते अमरदीप ने चाकू से हमला किया उसने हाथ से रोका जिससे वायें हाथ में चोट आयी है।चाकू से हमला करने के बाद दोनों वहां से भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 324 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page