बिजली उपभोक्ता अधिकार आन्दोलन

अस्थाई विद्युत कनेक्शन को स्थाई करने की मांग को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु चरणबद्ध आन्दोलन किया जा रहा है, जिसके चलते प्रथम चरण में आज समस्त कांग्रेसजनों ने अस्थाई विद्युत मीटरों को स्थाई कराने की मांग को लेकर माननीय महापौर जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ साथ प्रतिनिधि मंडल ने माननीय महापौर जी को नगर पालिका निगम अधिनियम की धारा 292-बी से 292-आई के द्वारा महापौर को प्रदत्त अधिकारों से भी अवगत कराया, और विस्तृत चर्चा के दौरान यह भी अवगत कराया कि किस तरह से आपके द्वारा इन सब चीजों का इस्तेमाल करके बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी जा सकती है। महापौर को उन 78 कालानियों की सूची साथ ही साथ एस्टीमेटेड वेल्यू की छायाप्रति भी सौंपी गई जो कि संलग्न है। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग में उल्लेखित अध्याय-4 की धारा 4.6 के प्रावधान अनुसार पीड़ित उपभोक्ताओं को अगर नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 का इस्तेमाल करती है तो उनकी समस्या हल की जा सकती है। उक्त विषय को महापौर ने गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन एवं संबंधित दस्तावेजों को आगामी समय में होने वाली एम.आई.सी. की बैठक में रखकर पास कराने का आश्वासन दिया, साथ ही साथ इस समस्या को हल कराने के लिए नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है, इसकी जानकारी शीघ्र ही निगम विधि विशेषज्ञों से ली जाएगी। इस अवसर पर कमलेश यादव, झल्लेलाल जैन, चिन्टू चैकसे, नेमसिंह, एड. राजेन्द्र मिश्रा, एड. निर्मलचंद जैन, हुकुम चंद जैन, एड. अशोक बर्मन, प्रहलाद दाहिया, टीकाराम कोष्टा, विष्णु विनोदिया, डा. के.के. मिश्रा, जग्गू जैन, इमरान हुसैन, नीरज पटैल, कैलाश ठाकुर, रमेश बोहित उपस्थित रहे।



