प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की खण्डहर में ले जाकर हत्या:रांझी थाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना अंतर्गत दिनॉक 31-5-21 को नंदकिशोर वंशकार निवासी झण्डा चौक नई बस्ती रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी कु खुशबू उर्फ अंजली वंशकार उम्र 23 वर्ष दिनॉक 31-5-21 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। सूचना पर गुमइंसान अपराध पंजीबद्ध कर गुमशुदा की तलास के प्रयास किये जा रहे थे। गठित टीम द्वारा गुम इंसान की तलाश की जा रही थी खुशबू के पूर्व प्रेमी आकाश बेन को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने पूछताछ मे बताया कि उसके खुशबू वंशकार से प्रेम संबंध थे जिसे वह दिनाक 31/5/2021 को अपनी एक्टिवा में बैठाकर व्हीकल स्टेट के खण्डहर क्वार्टर की पहली मंजिल में ले गया था, और चाकू मारकर खुशबू उर्फ अजंली की हत्या कर दी एवं लाश को वही खंडहर मे छिपाकर वहॉ से भाग गया था।आकश बेन की निशादेही पर व्हीकल स्टेट के खण्डहर क्वार्टर मे दबिश दी गयी जहॉ मृतिका की खोपडी की हड्डी एवं शरीर की अन्य हड्डिया तथा सिर के बाल, मृतिका की चप्पल मिली, घटना से वरिष्ठ वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल.टीम की उपस्थति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर नरकंकाल रूपी हड्डियों को पीएम भेजा गया। पकडा गया आरोपी आकाश बेन इतना शतिर है कि गुमशुदगी दर्ज कराने परिजनों के साथ स्वयं भी थाने पहुंचा था एवं आये दिन शिकायत करता रहता था कि खुशबू वंशकार के परिजन उसे झूठा फसाना चाहते हैं। जांच पर पाया गया कि आकश बेन का खुशबु से बहुत दिनो से प्रेम संबंध चल रहा था इस बीच आकाश बेन को जानकारी मिली कि खुशवू उर्फ अंजली किसी अन्य लडके से बात करने लगी है, साथ ही खुशबू ने आकाश से शादी के लिए भी मना कर दिया था जो आकश बेन को नागवार था इस कारण आकाश ने खुशवू को सबक सिखाने के लिये मारने का प्लान बनाया तथा खुशबू को दिनाक 31/5/2021 को 1 बजे मिलने के लिये सुभाष नगर बुलाया था जहॉ से आकश बेन अपनी एक्टिवा मे खुशबू को बैठाकर व्हीकल स्टेट तक लेकर गया औेर धोबीघाट मे एक्टीवा खडी करके पैदल व्हीकल के खंडहर क्वार्टरो मे ले गया एवं गले मे चाकू मारकर खुशबू की हत्या कर लाश को खडहर के कमरे मे छिपा दिया था। आरोपी आकाश बेन की निशदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुये आरोपी आकाश बेन पिता सूरज बेन उम्र 23 वर्ष निवासी गंगा मैया सेंट मेरी स्कूल के पीछे राझी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते उप निरीक्षक आर. के. मार्काे महिमा रघुवंशी सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, लेखमणि मरकाम प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र तिवारी, शरदधर, आरक्षक वीरेन्द्र पटैल साकेत अविनाश, प्रिंस की सराहनीय भूमिका रही।



