कल्याण ज्वेलर्स की मध्य प्रदेश में अपना तीसरा शोरूम खोलने की घोषणा

जबलपुर दर्पण। बॉलीवुड स्टार वाणी कपूर, रविवार, 27 अगस्त 2023 को शाम 5 बजे जबलपुर के सदर बाजार में नए शोरूम का उद्घाटन करेंगी भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज घोषणा की कि वह जबलपुर के सदर बाजार में अपने नए शोरूम के लॉन्च के साथ मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी का विस्तार करेगी। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर, 27 अगस्त (रविवार) को शाम 5 बजे, इस नए शोरूम का उद्घाटन करेंगी। यह मध्य प्रदेश में, कंपनी का तीसरा शोरूम होगा। फिलहाल, इस राज्य में कंपनी की उपस्थिति भोपाल और इंदौर जैसे बाज़ारों में है।
कल्याण ज्वेलर्स ने इस महीने, वैश्विक स्तर पर अपने 200वां शोरूम खोला। इस मौके को यादगार बनाने के लिए ‘सेलिब्रेटिंग 200 शोरूम्स’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी आभूषण खरीद पर अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए अनोखी पेशकश की जा रही है।इसके तहत, ग्राहक न्यूनतम एक लाख रुपये (1,00,000 रुपये) के सोने के आभूषणों की आधी खरीद* पर 0% मेकिंग चार्ज (आभूषण बनाने के शुल्क) का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही कंपनी के सभी शोरूम में ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट ‘ लागू होगा, जो बाज़ार में न्यूनतम स्तर है और इससे ग्राहकों को सेवा-समर्थित खरीदारी की सुविधा मिलेगी।ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स से हर खरीदारी पर एक रैफल कूपन मिलेगा। कंपनी, 200 भाग्यशाली ग्राहकों को 2 ग्राम सोने का सिक्का भी उपहार में देगी, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक रैफल ड्रॉ के ज़रिये चुना जाएगा। कल्याण ज्वेलर्स में बिकने वाले सभी आभूषण, बीआईएस हॉलमार्क वाले होते हैं और ये शुद्धता परीक्षण के कई दौर से गुज़रते हैं।
नए शोरूम के लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में, कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “हमें जबलपुर में अपने प्रवेश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह मध्य प्रदेश में ब्रांड का तीसरा शोरूम होगा। हमारा मानना है कि यह राज्य के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है, जिसकी क्षमता का पूरी तरह दोहन नहीं हुआ है और इससे हमें अपने विकास की गति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इस क्षेत्र में रखी गई मज़बूत बुनियाद के आधार पर किये जा रहे इस नए निवेश से, राज्य में उपस्थिति बढ़ाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है।”
जबलपुर में शोरूम का लॉन्च, इस क्षेत्र में अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने और परिचालन का विस्तार करने, ब्रांड को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाने और वृद्धि की गति तेज़ करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है। शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के विभिन्न संग्रहों से डिजाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की जाएगी। ग्राहकों के लिए, यहाँ अत्याधुनिक सुविधा होगी, ताकि उन्हें विश्व स्तरीय माहौल में खरीदारी का अनोखा अनुभव मिल सके।
ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स का 4-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र (एश्योरेंस सर्टिफिकेट) भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त आजीवन रख-रखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय (एक्सचेंज) एवं बाय-बैक (पुनर्खरीद) नीतियों की गारंटी देता है। यह प्रमाणन, ब्रांड में भरोसा करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से सर्वोत्तम पेशकश किये जाने के प्रति प्रतिबद्धता का अंग है। इस शोरूम में, कल्याण ज्वेलर्स के सभी लोकप्रिय घरेलू ब्रांड का भी स्टॉक होगा, जिनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), मुधरा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), नीमा (टेम्पल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड), ज़िया (सॉलिटेयर-जैसे डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड), अपूर्व (विशेष अवसरों के लिए डायमंड), अंतरा (वेडिंग डायमंड), हेरा (रोज़ाना पहने जाने वाले डायमंड), रंग (बेशकीमती पत्थरों के आभूषण), और हाल ही में लॉन्च हुआ लीला (रंगीन पत्थर और डायमंड के आभूषण) शामिल हैं।



