प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना योजना अंतर्गत जबलपुर जिले की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है इसके लिए जबलपुर जिले की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं का चयन हुआ है जिन्हे लगभग 62.90 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि से विस्तारित किया जाकर जन सामान्य को लाभान्वित किया जाएगा। क्षेत्रीय जनता को विस्तारित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अपने नजदीक ही मिल जायेगा । इसी तारतम्य आज प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से प्रदेश की 621 नवीन स्वास्थ्य संस्थाओं का तथा विस्तारित स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया । इसमें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक , सिविल अस्पताल रांझी को उन्नयन कर 100 बिस्तरीय अस्पताल में परिवर्तित कर उसमे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना की जाएगी, इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडम और मझौली में भी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जाएगा । जबलपुर जिले को सात नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी सौगात मिली है इनमें पाटन ब्लॉक में नुनसर और कटरा में , ब्लॉक शाहपुरा के पिपरिया कला में, ब्लॉक जबलपुर के रानी अवंती बाई बिलहरी और ईश्वरदास रोहाणी ग्राम मझगवां में , ब्लॉक पनागर के ग्राम कुशनेर में और ब्लॉक कुण्डम के ग्राम चौरई में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी भूमिपूजन हुआ । कैंट क्षेत्र के विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी जी के प्रयास से सिविल अस्पताल रांझी को 100 बिस्तरीय अस्पताल में शामिल किया गया जिसका भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक माननीय अशोक रोहाणी जी द्वारा किया गया उन्होंने सभी क्षेत्रीय जनता और स्टॉफ को बधाई दी , एवं चिकित्सकों व स्टॉफ सदैव विस्तारित और कुशल स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्रीय जनता को देने का संकल्प दिलाया, सभी से भविष्य में भी इसी तरह नवीन उपलब्धियों के लिए आतुर रहने को कहा ,इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ संजय छ्त्तानी , डॉ आशीष राज, डॉ संगीता खुराना, डॉ प्रियंक उपस्थित रहे । जिला चिकित्सालय विक्टोरिया के वर्चुअली भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्यास, डॉ भरत खटीक, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील डीपीएम विजय पांडे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।



