जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीन सूत्रीय मांगो को लेकर तृतीय शासकीय कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन  

जबलपुर/कुंडम। जबलपुर जिला के कुंडम तहसील कार्यालय में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ब्लॉक शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर 3 सूत्री मांग करते हुए जिसमें पहली मांग (1) सत्र 2020 में जो वेतन वृद्धि देय थी उसे जुलाई 2021 में दी जा रही है साथ ही बीच के समय का नगद एरियस दिया जाये। दूसरी मांग (2) केंद्र के समान बकाया 16% महंगाई भत्ता देने का आदेश प्रसारित किया जाये । तीसरी मांग (3) एक ही पद पर कई बरसों से कार्य कर  रहे अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति दी जावे। ज्ञापन देते समय संघ के अरुण कुमार दुबे ,बलराम नामदेव, नेतराम झारिया ,नरेंद्र चौहान ,किशोर झारिया ,अशोक साहू, दुकल मरावी ,शंभू प्रसाद तिवारी, अशोक बर्मन जगन लाल बर्मन, भगत सूर्यवंशी, केसर झारिया बृजेश कुशवाहा, कुटिया गोस्वामी ,अयोध्या प्रसाद झारिया के साथ अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम  विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page