खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आजीविका उन्नयन के संबंध में समूह की महिलाओं से कलेक्टर की चर्चा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम भरद्वारा ग्राम पंचायत अमनी पिपरिया स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके आजीविका उन्नयन के संबंध में चर्चा की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके आसपास के क्षेत्र में धान का पर्याप्त उत्पादन होता है, इसलिए वह खुद एक राइस मिल की शुरूआत करना चाहती हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आजीविका परियोजना के समन्वयक के माध्यम से शाहपुर में संचालित राइस मिल में समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए।महिलाओं ने बताया कि उन्हें शासन की योजना अंतर्गत तालाब मिला है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में मछली उत्पादन करते हुए बहुत सी महिलाएं अपने जीवन यापन कर आय अर्जित कर रही हैं। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमनी पिपरिया के सोसाइटी भवन का भी निरीक्षण किया, उन्होंने सही समय पर सही तौल में ग्रामवासियों को राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी गणेश पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि निरीक्षण करने पहुंचे जिला कलेक्टर स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ जमीन में बैठकर चर्चा करते हुए नजर आए थे, जिसे लेकर लोगों ने जिला कलेक्टर की कार्यप्रणाली की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page